हल्द्वानी में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदे में झूलकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी के फंदे में झूल कर आत्म हत्या कर ली। बताया जाता है कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रौशिल काठगोदाम निवासी गिरीश आर्या (30 वर्ष) पुत्र गोपाल आर्या यहां पत्नी व अपने माता-पिता के साथ रहता था और रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसके तीन भाई हैं, जो दूसरे राज्य में काम करते हैं। बताया गया कि गिरीश की पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके गई थी। शनिवार को गिरीश खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।

सुबह परिवार के सभी लोग सो कर उठ गए, लेकिन गिरीश देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। गिरीश की मां उसे बुलाने कमरे में पहुंची तो चीख पड़ीं। सामने गिरीश का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरीश को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440