समाचार सच, नैनीताल। रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए गए हैं। छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में हरियाणा, फरीदाबाद और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। वाहन भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। रामगढ़ क्षेत्र में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पैराफिट तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन पेड़ों में अटक गया।
हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जवानों ने खाई में उतरकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं, एक यात्री के वाहन के नीचे दबे होने की सूचना के बाद कटर की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
हादसे में मृतक
सुमित पाल सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी फरीदाबाद
एक अज्ञात यात्री
घायलों के नाम
मनीष कुमार, 25 वर्ष
नंदिनी, 22 वर्ष
तुषार कुमार, 21 वर्ष
लक्ष्मी, 27 वर्ष
मयंक, 17 वर्ष
प्रदीप कुमार, 26 वर्ष
रितिका, 23 वर्ष
हर्ष वर्मा, 26 वर्ष
पायल, 22 वर्ष
आनंद, 27 वर्ष
अजय, 25 वर्ष
अंजलि, 22 वर्ष
मिस्टी, 10 माह
यश कुमार, 27 वर्ष, वाहन चालक
सुरक्षित यात्रियों के नाम
धर्मेंद्र, 24 वर्ष
डॉली, 25 वर्ष
अंजलि, 23 वर्ष
धीरज, 25 वर्ष
अंकित, 26 वर्ष
सोनिया, 23 वर्ष
पुलिस और बचाव दल की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



