हल्द्वानी में महिला पुलिसकर्मी बनी चोरों का शिकार, ट्रॉली बैग से लाखों के जेवर उड़ाए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला पुलिसकर्मी ही चोरों के शिकार बन गईं। घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने महिला पुलिसकर्मी के ट्रॉली बैग से लाखों के जेवर उड़ा लिए। महिला पुलिसकर्मी बनभूलपुरा थाना में तैनात हैं और उन्होंने मामले की शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी 3 नवंबर को अपनी बहन के साथ काशीपुर से हल्द्वानी लौट रही थीं। वे रोडवेज बस से यात्रा कर रही थीं और उनके पास एक ट्रॉली बैग था, जिसमें एक हैंड बैग रखा था। इस बैग में सोने की नथ, मांगटीका, झुमके, अंगूठी समेत अन्य कीमती जेवर थे, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये थी। बस वाया रामनगर और कालाढूंगी होते हुए सुबह 11 बजे हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंची।

महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि जब वे अपने कमरे में पहुंचीं और बैग की जांच की, तो पाया कि हैंड बैग गायब था। बैग की चेन कटी हुई थी, जिससे यह साफ था कि किसी ने बैग को काटकर जेवर चोरी कर लिए थे। इस घटना को लेकर महिला पुलिसकर्मी तुरंत हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और चोरी की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो 8 नवंबर को उन्होंने औपचारिक रूप से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। महिला पुलिसकर्मी ने आशंका जताई है कि चोरों ने यह घटना रामनगर से हल्द्वानी के बीच में अंजाम दी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440