हल्द्वानी में कांग्रेसी भगवान के शरण में

खबर शेयर करें

-हवन यज्ञ के माध्यम से देश की चौपट अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर लाए जाने की देवी मां लक्ष्मी से की कामना
-जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की चरमराई अर्थव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए जिला कांग्रेस कार्यकर्ता अब भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को पटेल चौक पिपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ के माध्यम से देश की चौपट अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाए जाने के लिए देवी मां लक्ष्मी से कामना की। इस मौके पर मुख्य यजमान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के साथ कांग्रेसी मौजूद थे। जबकी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने विधि विधान के साथ हवन यज्ञ व पूजन का कार्यक्रम संपन्न करवाया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला कलेक्टर हेमन्त साहू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा सी गई है। जिस कारण व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। आज देश में बेरोजगारी बड़ रही हैं लोग आम हत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग आस्था में विश्वास रखती है इसीलिए देश की खुशहाली को लेकर आज हम सब कार्यकर्ता भगवान की शरण में आना पड़ा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से गोविन्द बगड़वाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, घनश्याम वर्मा, पार्षद हेमन्त शर्मा मोना, दिनेश चौहान, शोभा बिष्ट, भगवती बिष्ट, अवध बिहारी शर्मा, सचिन राठौर, ह्रदेश कुमार, दीपा खत्री, राजेन्द्र दुर्गापाल, शशि आर्या, चम्पा सक्सेना, मंयक भट्ट, राजो टन्डन, हरीश आर्या, प्रशान्त नेगी, गंगा राम आर्या, नितेश कनौजिया, सुनील भट्ट, जानकी जोशी, पंकज बिष्ट, रोहित भट्ट, राकेश बेलवाल, राजीव जायसवाल, रमेश कोठारी, साहिल राज, कैलाश कोहली सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440