समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक ट्यूशन टीचर ने दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि हाईस्कूल की छात्रा पिछले काफी समय से क्षेत्र में ही रहनेे वाले युवक से ट्यूशन ले रही थी। आरोपित खुद को पत्रकार भी बता रहा है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग दिव्यांग छात्रा क्षेत्र के ही एक युवक से दो साल से ट्यूशन ले रही थी। मंगलवार को जब उसके पेट में अचानक दर्द हुआ तो उसने परिजनों को बताया कि ट्यूशन टीचर उसके साथ दुष्कर्म करता है। नाबालिग छात्रा की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने आरोपित टीचर से फोन पर बात की तो उसने दुष्कर्म की बात को नकारते हुए मसले को बैठकर सुलझाने की बात करने लगा। जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो शिक्षक उसे फेल करने की धमकी देने लगा। मंगलवार की देर रात वनभूलपुरा थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धारा 376 व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी टीचर से पूछताछ की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












