समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला के साथ ससुरालियों द्वारा मायके में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस की शरण लेकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर नगर निवासी निशा पुत्री अकरम ने कहा है कि उसके पति का 15 दिन पूर्व निधन हो गया था। उस दौरान वह गर्भवती थी। जब ससुराल पक्ष ने उसकी देखरेख नहीं की तो वह अपने मायके में जाकर रहने लगी। प्रसव पीड़ा के चलते उसे परिवारजन 4 जून को अस्पताल ले गये। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जब वह 6 जून को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंची तो तभी उसके ससुराल पक्ष के चांद, आमिर, रेहाना, आलमीन वहां आ धमके और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


