समाचार सच, हल्द्वानी। जालसाजों ने भूखंड बेचने के ऐवज में लाखों की रकम हड़प ली। इतना ही नहीं भूखंड की रजिस्ट्री भी उसके नाम नहीं की गई। रकम वापस मांगने पर उसे डराया धमकाया जा रहा है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बच्ची विहार कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी ने कहा है कि उसने वर्ष 2017 में देवकी बमेठा पत्नी यतेंद्र बमेेठा निवासी आनन्दपुरी फेस-2 तल्ली बमोरी से ग्राम बच्चीनगर एक में भूखंड का सौदा किया। इसके बाद उससे अलग-अलग किश्तों में 11 लाख की रकम ले ली गई। लेकिन आरोपित ने रजिस्ट्री उसके नाम नहीं की। रजिस्ट्री बात पर वह टालमटोली करती रही। दबाव बनाने पर कई बार वार्ता भी हुई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इतना ही नहीं आरोपित अब रकम भी नहीं लौटा रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



