पदमपुर देवलिया गांव में दिखा मुंह में बिल्ली दबाये अजगर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, मोतीनगर/हल्दूचौड़ (रिम्पी बिष्ट)। यहां मोतीनगर स्थित पदमपुर देवलिया ग्राम में रविवार की सुबह मुंह में बिल्ली के बच्चे को दबाये अजगर दिखने से क्षेत्र में हंड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़कर उसे जंगल छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह ग्राम पदमपुर देवलिया में एक अजगर सांप कॉलोनी में घुस गया। उसने एक बिल्ली के बच्चे को मुंह में ले रखा था। जब लोगों की भीड़ बड़ी तो अजगर वहां से भागने लगा तत्काल ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने वन निगम गोला रेंज को सूचित किया। सूचना पर आयी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर सांप को पकड़कर जंगल के बीच छोड़ दिया। अजगर सांप की लंबाई लगभग 12 फीट थी। वह लगभग 25-30 किलो का था। अजगर पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम के कर्मचारी हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह सांप की प्रजाति में बहुत बड़ा अजगर सांप था यह छोटे बच्चों और जानवरों को काफी नुकसान कर सकता था।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440