पिथौरागढ़ में दो मासूम बहनों को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से बचीं बच्चियां, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आड़ू तोड़ने गईं दो नाबालिग चचेरी बहनों को एक युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह कमरे का कुंडा खोलकर अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकलीं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चियां 10 और 12 वर्ष की हैं। घटना के बाद दोनों डरी-सहमी हालत में घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्चियों को गलत नीयत से कमरे में बुलाया था। जैसे ही दोनों अंदर पहुंचीं, उसने दरवाजा बंद कर अनुचित हरकतें शुरू कर दीं। इसी दौरान बच्चियों ने हिम्मत दिखाई और मौका मिलते ही दरवाजा खोलकर वहां से निकल भागीं।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका माथा! मां अष्टभुजा के दरबार में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

गंगोलीहाट कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पीड़ित बच्चियों की सुरक्षा व कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   2027 की जंग का बिगुल! हल्द्वानी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बनाई बूथ से लेकर कोर कमेटी तक की बड़ी रणनीति

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440