समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दही का इस्तेमाल गर्मियों में मट्ठा, छाछ और कई तरह से किया जाता है। दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दही में दूध की तुलना ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं दही के साथ भुना हुआ जीरा मिलाने से इसका स्वाद तो बढ़ ही जाता है साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है।
भूख लगती है
जिन लोगों को भूख नहीं लगती हैं। उन्घ्हें तो दही में भूना हुआ जीरा डालकर उसका सेवन करना चाहिए। दही में भूना हुआ जीरा डालकर खाने से भूख खुलती है। दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने के कई पॉजिटिव फायदे होते हैं। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं और मस्क्यूलर बॉडी चाहते हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
कब्ज से छुटकारा
कब्ज की परेशानी बहुत से लोगों को होती है और धीरे धीरे ये परेशाना काफी बढ़ने लगी है। ऐसे में भुना हुआ जीरा और दही खाना फायदेमंद हो सकता है। दही और जीरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है।
पेट को रखते है स्वस्थ
दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पेट को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में खाली दही खाने से भी आपको इसका फायदा मिल सकता है।
दिल के लिए अच्छा
दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा
इस बिजी लाइफ स्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही सामान्य हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में दही और भुने हुए जीरे का सेवन किसी दवा से कम नहीं हैं। दही और जीरे में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इस कारण यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है।
डायबिटीज से दूर रहें
दही और जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसलिए जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री में किसी को डायबिटीज नहीं है, वे दही और भुने जीरे का सेवन करके डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं।

https://www.edumount.org/


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


