कोरोना को मात देकर हरदा उतरे सल्ट उपचुनाव के रण में, 15 को करेंगे गंगा पंचोली के पक्ष में जनसभायें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/अल्मोड़ा (फरहत रऊफ)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी जीवटता के लिये जाने जाते है अभी अभी कोरोना को मात देकर हरदा सल्ट उपचुनाव के रण में कल से उतर रहे है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सल्ट उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में कल सल्ट उपचुनाव में अनेक जनसभा को सम्बोधित करेगे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

उन्होंने बताया कि कल प्रात 10 बजे अपने निवास स्थान से सहस्त्रधारा हैलीपैड़ के लिये रवाना होगें वहां से हैलिकाप्टर से राजकीय इण्टर कालेज देवायल सल्ट अल्मोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे। 11.30 से 12.30 बजे तक पोखरी विधानसभा सल्ट जिला अल्मोड़ा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे, 13.30 से 14.30 बजे तक हरड़ा मौलिखाल में जनसभा करेंगे, 15.30 से 16.30 बजे तक छयाड़ी बगड़ स्याल्दे में जनसभा करेंगे तत्पश्चात् सांय 17.50 बजे देहरादून आगमन करेंगे। आखिर हरदा ने सल्ट चुनाव में अपने चिपरिचित अन्दाज में उपचुनाव के अिंतम दिन क्षेत्र के लोगों से अपने वर्षाे पुराने रिश्तों को जोड़ने का निर्णय ले उपचुनाव को दिलचस्प बना दिया है।
जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश प्रभारीदेवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल व कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440