ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल में नन्हें सोमांश ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, स्थानीय प्रशासन ने किया सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल के प्रोग्राम में क्षेत्र के नन्हें कलाकार सोमांश सिंह डंगवाल (7वर्ष) ने अपने डांस की प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां ग्रीन वैली रैस्टोरेंट में आयोजित सूक्ष्म सम्मान समारोह में उसकी प्रतिभा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उसका फूल मालाओं व बुके देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
सम्मान कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, तहसीलदार पूनम पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी बी एस भाकुनी, कोतवाली अब्दुल कलाम, नायब तहसीलदार धीरेंद्र सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद भरत त्रिपाठी, कल्पतरु वृक्ष मित्र समिति के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा ने नन्हे बच्चे के डांस प्रतिभा पर उसके पिता भुवन चंदन डंगवाल एवं माता कंचन डंगवाल से सोमांश को और अधिक प्रोत्साहन देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस-नगर पंचायत टकराव से ठप हो सकता है शहर का कामकाज, अध्यक्ष ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440