नवयुवक संघ परिवार के पंडाल में गूंजे भक्ति के स्वर! सा रे गा मा पा फेम रितिक ने भजनों से बांधा समा, झूम उठी भक्तों की भीड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हिमालया फार्म में नवयुवक संघ परिवार द्वारा आयोजित श्री गणेश उत्सव का पांचवां दिन रविवार को अद्भुत भक्ति रस में डूबा नजर आया। भजन संध्या में दिल्ली के सा रे गा मा पा फेम रितिक गुप्ता और उनकी टीम ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण ष्गणपति बप्पा मोरयाष् के जयकारों से गूंज उठा।

रितिक गुप्ता ने जब पार्वती लाल गणपति बप्पा मोरया, हारे हारे हारे के सहारे, बांके बिहारी की देख छटा और रात श्याम सपने में आए जैसे भजनों की सुरमयी लहरियां बिखेरीं, तो उपस्थित भक्त झूमने को मजबूर हो गए। मंच के सामने भक्तजन तालियों और नृत्य से भक्ति का रंग घोलते दिखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे और उन्होंने गणेश भक्तों को उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना

भजन संध्या के समापन पर भव्य आरती और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजक परिवार के हरीश सोनूपूरी और रामनिवास ने बताया कि सोमवार, 1 सितम्बर को महाआरती, हवन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो नगर भ्रमण के बाद रानीबाग में गणपति विसर्जन के साथ संपन्न होगी। उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440