उत्तराखण्ड में अफसार ने किशोरी को बनाया हवस शिकार, फिर दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बनबसा में अफसार खान ने किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी मुक्तेश्वर जाकर छिप गया। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है।

एक स्थानीय किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार, एसओजी एचसी गणेश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगदीश कन्याल, उमेश राज, गिरीश भट्ट शामिल रहे।
इधर दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   माइनस तापमान में बुखारी ने मचाई तबाही! एसएसबी बैरक में अचानक धमाका, 60 जवानों ने भागकर बचाई जान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440