उत्तराखण्ड में किशोरी के संग हैवानियत, दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में किशोरी के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने किशोरी से न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे गर्भवती भी बना दिया। इस बीच पीड़िता का गर्भपात हो गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को पुत्री के साथ दुष्कर्म और गर्भवती बनाने के मामले में तहरीर सौंपी। बताया कि मानपुर निवासी अभिषेक पाल का उनके घर पर आना जाना था, जिसके चलते उसके साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर मेरी मौजूदगी और गैर मौजूदगी में भी मेरे घर आता रहता था। इस दौरान अभिषेक से मेरी बेटी के साथ संबंध भी बन गए थे।
रविवार को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां उसका गर्भपात हो गया। वह पांच माह की गर्भवती थी। पूछताछ में पता चला कि मेरी बेटी अभिषेक से गर्भवती हुई थी। गर्भपात कैसे हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंप दी है। इस बीच पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत! इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, रहें सतर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440