उत्तराखण्ड में कलयुगी बेटे की हैवानियत, स्मैक के लिए पैसे न देने पर मां की कर दी हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार में नशे के लिए पैसे न देने पर कलयुगी बेटा हैवानियत पर उतारू हो गया। उसने मां के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार जिले के ग्राम धनपुरा की है। जहां सावन कुमार (20) ने अपनी मां कमलेश (50) पत्नी सूरजभान की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने युवक को खून में सना देखने के बाद उसके घर पहुंचकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ बाथरूम के अंदर पड़ी हुई थी।

लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई। तब सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे।

पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440