जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत 28 मार्च से 30 मार्च तक इस प्रकार रहेगा रामनगर-कालाढूंगी शहर का ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन ने रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन की दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान बनाया है। जो इस प्रकार से होगा –

  • कोसी बैराज से लखनपुर होते हुए ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। 28 मार्च की प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक केवल दिन के समय वी.आई.पी. रूट कोसी बैराज, लखनपुर, आमदडा, गर्जिया रामनगर तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

-भारी वाहनों का आवागमन केवल रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही रहेगा। वी.आई.पी. रूट पर केवल केवल आवश्यक वस्तुएं (जैसे- पेट्रोल/डीजल, दूध, गैस तथा एम्बुलेन्स) के वाहन ही संचालित रहेगे। परन्तु वी.आई.पी. भ्रमण / मूवमेन्ट के समय पूर्णतः जीरो जोन कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  • वी.आई.पी. मूवमेन्ट / भ्रमण के दौरान वी. आई पी रूट नया गांव तिराहा, कोटाबाग तिराहा, बैलपड़ाव तिराहा, हनुमानधाम छोई तिराहा, नया कोसी पुल पूर्वी छोर पाटकोट तिराहा, कोसी बैराज तिराहा, लखनपुर चौराहा, गर्जिया चौकी के सामने तथा शिवलालपुर चुंगी व चोरपानी तिराहे पर लगभग 100 मी. पूर्व बैरियर लगाकर पूर्णतः जीरो जोन किया जायेगा।
  • जी – 20 के दृष्टिगत नवरात्रि के अवसर पर गर्जिया में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली, छोटा हाथी, आदि बड़े वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें हल्दुआ बैरियर से वापस किया जाएगा। केवल हलके वाहन वाले श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा।
यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

जानिए पार्किंग व्यवस्था

  • ताज व नमः रिजोर्ट में केवल वी.आई.पी. के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पार्किंग के लिये ताज रिजोर्ट से बराबर में जमीन को समतलीकरण व इन्टरलॉक टाइल लगाकर तथा नमः रिजोर्ट के सामने सड़क के दूसरी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।
  • 25 मार्च से 30 तकतक रानीखेत रोड, पी.डब्ल्यू. डी गेस्ट हाउस के सामने, आम उड़ा रोड तथा डिग्री कॉलेज के सामने लगने वाले वाहन जैसे जीएमओयू/केएमओयू की बसें, जिप्सी, ट्रक – डम्बर/टिम्पर तथा टैक्सी आदि समस्त वाहनों को एम.पी.आई.सी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440