किस दिशा में हम मुंह करके खाना खाते हैं इसका सम्बन्ध हमारी सेहत व धन से जुड़ी दिक्कतों से तो नहीं है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र के जरिए केवल घर-मकान से जुड़े दोष या स्थान और दिशा से जुड़ी दिक्कतों का ही निवारण नहीं होता बल्कि इंसान की रोजाना की दिनचर्या पर भी वास्तु का प्रभाव पड़ता है। वास्तु जीवन में आने वाले संकटों को भी दूर करने में मदद करत सकता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है और अगर दिशाएं सही हों तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है।

किस तरफ मुंह करके खाना है सही?

हम कैसे या किस तरफ मुंह करके खा रहे हैं, किस दिशा में सिर रखकर सो रहे हैं, किस दिशा में मुंह करके पढ़ रहे हैं इन सब चीजों का संबंध भी वास्तु से है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे, जीवन में तरक्की हो और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना न करना पड़े तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपको किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए।

  1. पूर्व दिशा- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है। पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है और इस तरफ मुंह करके खाने से देवताओं की कृपा और आरोग्य की प्राप्ति होती है और आयु बढ़ती है।
  2. उत्तर दिशा- उत्तर दिशा को भी देव दिशा माना जाता है और इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपये पैसों की कमी नहीं होती और पॉजिटिव एनर्जी आती है। खासकर घर के मुखिया और विद्यार्थियों को उत्तर दिशा में ही मुंह करके भोजन करना चाहिए।
  3. पश्चिम दिशा- पश्चिम दिशा को लाभ की दिशा माना जाता है। व्यापार या नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में कोई सदस्य बीमार हो तो उसे भी हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  4. दक्षिण दिशा- दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है इसलिए इस दिशा की ओर मुंह करके कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सेहत खराब होने का अंदेशा रहता है और दुर्भाग्य भी बढ़ता है।
  5. इसके अलावा अगर डाइनिंग टेबल पर खा रहे हों तो डाइनिंग टेबल को दक्षिण या पश्चिम की दीवार की तरफ रखें। साथ ही कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440