पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है : बंशीधर भगत
समाचार सच, देहरादून। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर भाजपा उत्तराखंड की मुख पत्रिका ‘देव कमल’ के विशेषांक का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लोकार्पण किया। इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि आज पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत, सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक, सुरक्षा से लेकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत, मोदी के कुशल नेतृत्व में और अधिक मज़बूत होकर सामने आया है।
उन्होंने बताया कि मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर भाजपा पूरे देश में गत एक माह से कार्य क्रम चला रही है। इसी क्रम में जहाँ भाजपा द्वारा मोदी किचन संचालन, राशन, मास्क, सेनिटाईज़र वितरण, वर्चुअल रैलियों का आयोजन, जनसम्पर्क अभियान व पत्रक वितरण आदि कार्यक्रम किए जाते रहे हैं वहीं इस समय सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली हो रही है।
उन्होंने कि एक तरफ़ प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नीट सरकार व पूरा संगठन देश हित व जन हित में अपनी पूरी शक्ति से काम कर रहा है, वहीं कांग्रेस का केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व अपनी सारी शक्ति राष्ट्रीय हितों पर कुठाराघात करने व कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बाधा पैदा करने में लगा रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि देव कमल विशेषांक में पीएम मोदी का पत्र, दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों विद्वान लेखकों के लेख तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का विवरण दिया गया है। साथ ही इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की प्रस्तावना भी है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, पत्रिका सम्पादक राम प्रताप साकेती, प्रबंध सम्पादक श्रीमती विनोद उनियाल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रवक्ता विनोद सुयाल, नवीन ठाकुर, विपिन कैंथोला, सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सुनील सैनी, मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी शेखर वर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी परितोष बंगवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












