एसटीएच में चोरों की सक्रियता बढ़ी, मरीज का उड़ाया मोबाइल फोन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अस्पतालों में जहां लोग अपना ईलाज कराने जाते हैं। वहीं अब अस्पतालों में चोरों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एसटीएच में चोरों ने एक मरीज के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना ईलाज कराने आते हैं। लेकिन यहां समय-समय पर मरीजों व तीमारदारों के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। इसका बड़ा कारण अस्पताल परिसर में सुरक्षा के प्रबंध न होना रहा है। अस्पताल में बेरोकटोक बाहरी लोगों व असमाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। पूर्व में भी अस्पताल परिसर से कई मोबाइल फोन व कई लोगों की नगदी चोरी हो चुकी है। पूर्व में पुलिस ने एक-दो चोरों को गिरफ्तार भी किया। लेकिन अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध के कोई इंतजामात न होने से चोरों ने अस्पताल परिसर में अपनी सक्रियता फिर बढ़ा दी है। इस क्रम में एक बार फिर चोरों ने मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। महावीरगंज में रहने वाले अमान बासित का कहना है कि वह बीती 2 मार्च को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। जहां प्रातः सर्जरी वार्ड से चोरों ने उसके मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। उसने अस्पताल परिसर में चोर की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, बेसमेंट में फंसे लोगों को दमकल ने निकाला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440