अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने गई टीम से की अभद्रता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कबाड़ी व उसके साथियों द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कबाड़ियों द्वारा चोरी का सामान खरीदा जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस ने नायब तहसीलदार हरीश चन्द्र के नेतृत्व में कबाड़ियों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान लाइन नंबर 8 में सरताज कबाड़ी की दुकान के आगे सड़क में सामान फैला मिला। जानकारी लेने पर फैजान पुत्र मुमताज ने टीम के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं इस बीच फैजान के चेचरे भाई नयाब, रेहान, जियाउर्रहमान भी वहां आ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि टीम के साथ आरोपियों ने धक्का मुक्की भी की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके बाद सभी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गये। इस मामले में एसआई बलवंत की ओर से आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440