भारत को मिला नया सीजेआई! जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश- 24 नवंबर को संभालेंगे पदभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जस्टिस सूर्यकांत को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। राष्ट्रपति द्वारा की गई यह नियुक्ति 24 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा-
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का रहेगा और वे 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कानून मंत्रालय को एक पत्र लिखकर जस्टिस सूर्यकांत को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम

जस्टिस सूर्यकांत का न्यायिक सफर बेहद प्रभावशाली रहा है-
वे 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने थे। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (5 अक्टूबर 2018) रह चुके हैं।

उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई
-अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखने वाली पीठ का हिस्सा रहे,
-चुनावी बॉन्ड योजना को निरस्त करने वाले ऐतिहासिक निर्णय में शामिल रहे,
-वन रैंक वन पेंशन योजना की वैधता को बरकरार रखा,
-असम समझौते की धारा 6ए पर बहुमत की राय लिखी,
और पेगासस जासूसी मामले में विशेषज्ञ समिति गठित करने वाली पीठ में भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   अस्पताल में मरीजों के बीच घूम रहे आवारा पशु! थराली सीएचसी की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जस्टिस सूर्यकांत को उनके न्यायिक दृष्टिकोण, संवैधानिक समझ और निष्पक्ष निर्णयों के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति के साथ ही भारत की न्यायपालिका में एक नई सोच और सशक्त नेतृत्व का दौर शुरू होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440