इंडियन आइडल स्टार पवनदीप राजन की कार कैंटर से टकराई, हालत गंभीर! फैंस दुआओं में – SINGER PAWANDEEP RAJAN ACCIDENT

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के गौरव और इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन की कार का अमरोहा में भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पवनदीप और उनके दो साथी अजय महर व कार चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले अमरोहा के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पवनदीप राजन अपने साथियों के साथ उत्तराखंड से नोएडा जा रहे थे। देर रात करीब 2.30 बजे अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में उनकी कार हाईवे पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, चालक राहुल सिंह को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में पवनदीप के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उनके साथियों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ श्वेताभ भाष्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

पवनदीप राजन का परिचयः
उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 जीतकर देशभर में नाम कमाया। वह कुमाऊं की लोक कला और संस्कृति को प्रमोट करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन भी प्रसिद्ध गायक हैं। पवनदीप को संगीत विरासत में मिला है और वह गायन के साथ-साथ कई वाद्ययंत्र बजाने में माहिर हैं। 2015 में उन्होंने श्द वॉइस ऑफ इंडियाश् भी जीता था। उनकी फैन फॉलोइंग देशभर में है।
फैंस सोशल मीडिया पर पवनदीप और उनके साथियों के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी का शिकंजा, तीन नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे बयान देने, गैर जमानती वारंट जारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440