चीन-नेपाल सीमा पर 24 घंटे डॉग स्क्वायड के साथ गश्त कर रहे भारतीय जवान

खबर शेयर करें

देहरादून/पिथौरागढ़। तीन हफ्ते पहले चीनी सुरक्षा बलों के द्वारा लिपुलेख से भारतीय सीमा पर बने टिन शेड को हटाने के लिए विवादित बैनर लहराने के बाद से नाभीढंग से लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा बल कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बाद से चीनी सुरक्षा बलों की कोई गतिविधि सीमा पर नजर नहीं आ रही है। नेपाल बॉर्डर पर भी एसएसबी की कड़ी चौकसी के बाद सीमा पर शांति है। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से दोनों सीमा से सटे क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को डॉग स्क्वायड के साथ कांबिंग की। गलवां में चीनी सैनिकों की हरकत के बाद केंद्र सरकार ने आईटीबीपी और भारतीय सेना को नाभीढ़ाग से लिपुलेख तक चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के साथ गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद सीमा पर लगातार सुरक्षा बलों की तादाद में इजाफा किया जा रहा है ताकि चीन की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। वहीं नेपाल की सीमा पर भी धारचूला से कालापानी तक एसएसबी ने कड़ी निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए हुए हैं। एसएसबी की ओर से पूरी नेपाल सीमा को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इस कारण नेपाल की खुली सीमा को भी एक तरीके से सील कर दिया है। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी व कड़ी गश्त के बाद से भारत के चीन व नेपाल बॉर्डर में शांति बनी हुई है। एसएसबी की डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने तवाघाट से गर्बाधार तक संयुक्त रूप से कांबिंग की। नदी के रास्ते कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि न हो इसलिए सीमा पर जवान सातों दिन और चौबीसों घंटे अलर्ट हैं। हाल ही में सेना के शीर्ष अधिकारियों ने हवाई सर्वे भी किया था।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440