भारतीय सीनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, बीजेपी कार्यालय में किया स्वागत और अभिनन्दन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी के हल्द्वानी आगमान पर यहां बीजेपी कार्यालय में पटका पहना कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, प्रकाश रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी एंटवर्प, बेल्जियम में आयोजित हुई एफ आई एच प्रो लीग और ओलंपिक कैंप के पश्चात हल्द्वानी पहुचे थे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बॉबी धामी के उज्जवल जीवन की कामना की और कहा की उत्तराखंड बनने के बाद बॉबी धामी पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय सीनियर हॉकी टीम में जगह बनाई। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बड़ने की प्रेरणा देगा। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी विकास भगत ने कहा की उत्तराखंड के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम में जगह बनाना यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाले पल हैं।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

उनके हॉकी कोच वर्तमान में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल ने बताया कि बॉबी धामी बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो मैच के दौरान अनुशासित रहकर पूर्ण मानसिक सजगता से तकनीकी कौशल का प्रयोग करते हैं, बॉबी सीनियर टीम से ऑस्ट्रेलिया दौरे में पदार्पण कर चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गोल किया गया। इससे पूर्व जून लुसाने, स्विट्जरलैंड में आयोजित एफ आई एच 5 में भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं और 2021 और 2023 जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उप कप्तान रहते हुए प्रतिभाग कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा सल्ट में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर

वर्तमान में बॉबी धामी एफसीआई में कार्यरत हैं और भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के बंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित हैं, यह राष्ट्रीय शिविर 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जिसमें से चयनित टीम जर्मनी के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग करेगी।
इस अवसर पर किशोर जोशी, चंद्र प्रकाश तिवारी, विष्णु सक्सेना, त्रिलोक जीना, सुरेश पाण्डेय, गौरव जोशी, तरुण बिष्ट, निर्मल चमयाल, हिमांशु चौरसिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440