स्कूल में घुसकर संचालिका से की अभद्रता और तोड़ी सुरक्षा दीवार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूल संचालिका ने कुछ लोगों पर स्कूल में घुसकर अभद्रता करने व सुरक्षा दीवार तोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरस्वती विहार, तल्ली हल्द्वानी निवासी सोनरिसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य इन्द्रा जोशी पत्नी हरीश चन्द्र जोशी ने कहा है कि स्कूल संचालन के लिए उसके पिता इन्द्रपुर चोरगलिया निवासी चिन्तामणि थुवाल ने दो बीघा भूमि उसे दी हुई है। उसके पिता व उसके बीच उक्त भूमि का विवाद परगनाधिकारी कार्यालय में विचाराधीन है। उसका कहना है कि जमीन खाली करने को लेकर स्कूल के पास ही रहने वाला हरीश सिंह नेगी उर्फ बन्टी पुत्र श्याम सिंह लंबे समय से उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता चला आ रहा है। 28 जनवरी 2019 को भी उसने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया। लेकिन उसके माफी मांगने पर उसने कानूनी कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि 18 अक्टूबर को बंटी अपने चार-पांच साथियों के साथ स्कूल परिसर में घुस गया और गाली गलौज करते हुए उक्त भूमि खाली करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बंटी व उसके साथियों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दी। जिससे उसे करीब पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर उसे व उसके परिवारजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440