सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा को मातृशोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सूचना उपनिदेशक योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा का शनिवार को यहां मुखानी में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो दिन पूर्व यहां अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पत्रकार, प्रशासनिक व सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
80 वर्षीय सरला मिश्रा अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों से भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके छोटे पुत्र पशुपालन विभाग में सेवारत हैं। सरला मिश्रा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थी। अस्पताल से शव को उनके रुद्रपुर स्थित घर ले जाया गया है। उनकी अंत्येष्टि रविवार रुद्रपुर स्थित श्मशान घाट में होगी। उनके निधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक एवं सूचना विभाग के अधिकारियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440