भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं के सदस्यों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत जी से मिलकर उन्हें अवगत करवाया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जो दुग्ध मूल्य धन राशि दी जाती थी वह कई उत्पादकों को लंबे समय से नहीं मिल पा रही है। श्री भगत ने उत्तराखंड सरकार में दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से वार्ता कर उन्हें दुग्ध उत्पादकों की समस्या से अवगत करवाया।
जिस पर दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दुग्ध उत्पादकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशी देने का आश्वाशन दिया ।
जिसके पश्च्यात प्रदेश के समस्त दुग्ध उत्पादकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत व दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440