पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी में गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ, पुलिस अधीक्षको को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये। गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र ने कहा की गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में निरुद्ध अपराधियों की सम्पत्ति के स्त्रोतो की जानकारी कर ऐसी सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये जिससे प्रभावी रुप से ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों की पैरवी भी आवश्यक रुप से सुनिश्चित की जाय। पोक्सो से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तो की गिरफ्तारी करते हुए निर्धारित समय सीमा में आरोप-पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाय। सूचना के अधिकार सम्बन्धित सूचनाओं को अनावश्यक रुप से लम्बित न रखते हुए निर्धारित समय सीमा में आवेदक को प्रद्त्त की जाय। कोविड-19 संक्रमण में उत्तरोत्तर वृद्धि के दृष्टिगत संक्रमण की रोकथाम हेतु जन-जागरुकता के साथ ही सोशल-डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। मृतक आश्रित/लम्बित पुलिस पेंशनर सम्बन्धी प्रकरणों को विशेष महत्ता देते हुए 1 सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के साथ ही अगले 06 माह के अन्तराल में सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सूची तैयार कर पेंशन सम्बन्धी सम्पूर्ण औपचारिकता पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी विधान सभा सत्र के दिनांक 23.09.2020 को प्रारम्भ होने के दृष्टिगत अनलॉक -4 की गाईडलाइन के अनुरुप कानून/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चत करने हेतु जनपद देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। माह के अन्तिम सप्ताह में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परिक्षेत्रीय जनपदों का भ्रमण/निरीक्षण करने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को अवगत कराया गया। उक्त विडियों कॉन्फ्रेंसिंग में श्री अरुण मोहन जोशी पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्री योगेन्द्र रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी, श्री यशवन्त सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली, श्री पंकज भट्ट पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री आयुष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक क्राईम जनपद हरिद्वार, श्री नवनीत भुल्लर पुलिस अधीक्षक जनपद रूद्रप्रयाग सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440