दरोगा ने छात्र को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल, पुलिस कप्तान ने लिया एक्शन, किया लाइन हाजिर

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। उत्तराखंड में पुलिस दरोगा की दबंगई सामने आई है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो पौड़ी जिले के कंडोलिया का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी एक छात्र को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो और घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु स्कूटी पर कंडोलिया के पास गया था। छात्र हिमांशु का आरोप है कि वो अपने दोस्त के साथ स्कूटी खड़ी करके बात कर रहा था। तभी वहां पुलिस अधिकारी आता है और उसे गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा हेलमेट कहा है।

यह भी पढ़ें -   संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नासाज, पदयात्रा और एकांत दर्शन फिलहाल बंद

वहीं मामले में छात्र हिमांशु का कहना है कि उसने पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि आपने उसे गाली कैसे दी? छात्र हिमांशु की इस बात के पुलिस अफसर और गुस्सा हो गया और उसने हिमांशु को तीन-चार थप्पड़ मार दिए। पुलिस अधिकारी की इस बदतमीजी को वहां खड़े हिमांशु दोस्त ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. ये घटना आज मंगलवार 14 मई की ही है।

चार दिन पूर्व शारदा नहर में डूबे एक निजी मैनेजमेंट स्कूल के छात्र का एनडीआरएफ,एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त सर्च रूप से अभियान शव किया बरामद।

यह भी पढ़ें -   खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

वीडियो सामने आने के बाद एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने इस मामले को लेकर थाने में भी हंगामा किया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने उक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

वहीं मामले में सी ओ सदर अनुज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में जांच बैठा दी गई है और एसएसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440