Ramlila started with installation of Hanuman flag, receiver city magistrate worshiped the flag

समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाली रामलीला का औपचारिक शुभारम्भ आज अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर मैदान में हनुमत ध्वजा की स्थापना के साथ हो गया। ध्वज पूजन का कार्यक्रम पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री ने कराया इस मौके पर संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि दिन रामलीला का प्रदर्शन ११ अक्टूबर से और रात्रि लीला का दर्शन १५ अक्टूबर से श्री रामलीला मैदान में किया जाएगा। आज के ध्वज पूजन एवम स्थापन कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ कमेटी की रिसीवर महोदया श्रीमती ऋचा सिंह जी एवम मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मध्य तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने श्री रामलीला कमेटी को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
ध्वज पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामलीला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य वेद प्रकाश अग्रवाल, एन वी गुणवंत, जगदीश पिमोली, विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, अनुभव गोयल ,मनोज गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, सौरभ अग्रवाल, अजय राजौर, अतुल अग्रवाल, अमित जोशी विजय भट्ट प्रदीप जनौटी, हरी मोहन अग्रवाल, बिन्देश गुप्त के साथ डाक्टर नीलांबर भट्ट, गोपाल पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भगवान सहाय, प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी पंडित विवेक शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा
११ अक्टूबर से अधिक से अधिक संख्या में कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का दर्शन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















