समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस महामारी के इस दौर में अब राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस को आपदा के इस मौके पर राजनीति करने के स्थान पर सेवा कार्यों में अपनी ताकत लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जिस कंपनी द्वारा धांधली की शिकायत मिली है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच चल रही है और आरोपियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अधिक मृत्यु दर रही तो वहां मुकदमा दर्ज करने की बात क्यों नहीं कही जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुकदमा तो उन नेताओं पर दर्ज होना चाहिए जो वैक्सीन लगाने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है। यह समय जनता के साथ खड़े होकर उनकी मदद करने का है। कांग्रेस इस आपदा को अवसर मान रही है और किसी न किसी तरह राहत कार्यों में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस वैक्सीन पर भी राजनीति कर रही है, इसमें भी उसकी हताशा छिपी है। केंद्र के सहयोग और दिन-रात कोरोना की खिलाफ जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोरोना की जंग जरूर जीती जाएगी। कांग्रेस को ऐसे समय में राजनीति करने की जगह सेवा कार्यों में अपनी ताकत लगानी चाहिए और जनता के बीच कोरोना से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












