ऑटो-रिक्शा, केमू व इंटरसिटी बस संचालकों को कोविड नियमों का पूर्णतया पालन कराने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने ऑटो-रिक्शा, केमू व इंटरसिटी बस संचालकों को कोविड नियमों का पूर्णतया पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहनों में 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठाने के आदेश का कतई उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई।

कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर पुलिस बहुद्देशीय भवन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चन्द्र ने ऑटो-रिक्शा, केमू व इंटरसिटी बस संचालकों से कहा कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाईन का पूर्णतया पालन करना सुनिश्चित करें। कहा कि वाहन संचालन के समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही वाहनों में बिना मास्क सवारियों को कतई न बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाए। जिसके तहत 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठाई जाएं। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाईन के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसओ बनभूलपुरा यूनुस अहमद ने वाहन संचालकों को आमजनता में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता पैदा करने वाले स्टीकर भी वितरित किए। साथ ही रात्रि कर्फ्यू के नियमों का भी पालन करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440