डीजीपी के प्रदेश में अनलॉक-2 के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने प्रदेश में अनलॉक-2 के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कांवड़ व चारधाम यात्रा के नियमों का पालन कराने के लिए भी कहा है। डीजीपी ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, सेनानायकों व परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग की। उन्होंने कोरोना काल में पुलिस के मानवीय व सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। साथ ही चारधाम, कांवड़ यात्रा व अनलॉक के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने अनलॉक-2 के नियम एवं निर्देशों को सभी जनपद प्रभारियों को समझाते हुए इनका पालन कराने के निर्देश दिए। जिससे आम जनमानस को अनावश्यक कोई समस्या न हो। वीडियो कान्फ्रेसिंग में जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जनपद में थाना स्तर पर मीटिंग कर अनलॉक 2 की नयी गाईडलाईन के सम्बन्ध में सभी पुलिस बल को ब्रीफ करें। जिससे अनलॉक 2 के गाईडलाईन का सही से अनुपालन किया जा सके। कोरोना काल को देखते हुए कांवड़ मेला स्थगित होने के कारण हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी कांवड़िया किसी भी स्थिति में हरिद्वार न आने पाये। कहा गया कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोल दिये गये हैं। जिन जनपदों में चारधाम स्थित हैं, उनके प्रभारी यात्रा सम्बन्धी जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कानपुर और तमिलनाडु जैसी घटनाओं के सम्बन्ध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। जिससे ऐसी घटना उत्तराखण्ड में न होने पाये।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक फायर अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक पीएम वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था रिद्घिम अग्रवाल, सेनानायक एसडीआरएफ तृप्ति भट्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440