पुलिस को केंद्र की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने गणेश विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस को केंद्र की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनपद प्रभारियों, सेनानायकों और रेंज प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। सबसे पहले डीजीपी ने कोरोना के विरुद्ध जंग में शहीद हुए 46वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर में तैनात प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गणपति विसर्जन और मोहर्रम के मद्देनजर सभी जनपद पुलिस को समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा जनपद प्रभारियों को साईबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों में पीड़त को relief देते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। बड़े Economic Frauds चिट फंड आदि में कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान निर्देश दिये गये की आगामी गणपति विसर्जन एवं मोहर्रम के दृष्टिगत समस्त जनपद प्रभारियों को जिलाधिकारी से सम्नवय बनाने एवं इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाईन का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मास्क न पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध Enforcement का Level बढ़ाये। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों के कोविड टेस्ट को बढ़ावा देने एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत SOPs का और अधिक कड़ाई से पालन कराने एवं अनावश्यक Exposure से बचने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ/पीएसी, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती विमला गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना, श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एस0टी0एफ0 सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440