उत्तराखंड में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मंगलवार को गंगनहर कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी थानों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि लाठरदेवा-पनियाला तिराहे के पास दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान आदतें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान सचिन और मोनू के रूप में हुई। पहले तो उन्होंने भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उन्होंने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौरव और अंकित नामक युवकों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर और हरियाणा से बाइकें चुराते थे। गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने रुड़की के शक्ति विहार कॉलोनी में एक खंडहर से 16 बाइकें बरामद कीं, जबकि बाकी 2 बाइकें अन्य जगहों से मिलीं।

यह भी पढ़ें -   गोला कारोबारियों को बड़ी राहत दिलाने मैदान में उतरी संघर्ष समिति, 31 मई को RTO कार्यालय खोलने की उठाई जोरदार मांग

गिरफ्तार आरोपियों में:
मोनू और सचिन निवासी टोडा कल्याणपुर, रुड़की
गौरव, मूल निवासी गोधना, मुजफ्फरनगर (फिलहाल सलेमपुर महदूद, हरिद्वार)

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि अंकित (निवासी लक्सर) की तलाश जारी है। पुलिस गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी कुश मिश्रा, सीओ नरेंद्र पंत, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440