गुरूद्वारों मन्दिरों में चोरी करने वाले अर्न्तराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Interstate gang involved in thefts in Gurdwaras and temples busted, two accused arrested

समाचार सच, देहरादून। डोईवाला पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों के गुरूद्वारों, मन्दिरों मे चोरी करने वाले अर्न्तराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 02 अभियुक्तों को डोईवाला स्थित गुरूद्वारे से चोरी किये गये सफेद घातु के छत्र, नकदी व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को गुरदेव सिंह पुत्र स्व. निरंजन सिंह ग्राम खैरी डोईवाला जनपद देहरादून ने थाना डोईवाला पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की 18/19 दिसम्बर 2022 की रात्रि मे ग्राम खैरी द्वितीय मारखम ग्राण्ट स्थित श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी गुरुद्वारा डोईवाला में अज्ञात चोरों द्वारा गुरुद्वारे का दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नगदी व चाँदी का छत्र कीमती 40 हजार रूपये, गुरुद्वारा परिसर मे लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर उखाड़ कर चोरी कर ले गये। तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना डोईवाला पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 445/22 धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक मुकेश कुमार के सपुर्द की गयी। धार्मिक स्थल पर हुयी चोरी की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा घटना के अनावरण के लिये अलग-अलग टीमें तैयार करने हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आदेशित किया गया। उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार कोतवाली डोईवाला द्वारा अलग-अलग टीमे तैयार की गयी।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस टीमों द्वारा गुरुद्वारे के आसपास एवं थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले अन्य सभी गुरुद्वारों मे लगे सीसीटीवी कैमरे को चौक किया गया। सीसीटीवी कैमरे चौक करने के उपरांत सिख समुदाय के 02 संदिग्ध व्यक्ति घटना से 01 दिन पूर्व सभी गुरुद्वारों में आते-जाते दिखायी दिये। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध होनी प्रकाश में आयी। सीसीटीवी कैमरे में आये संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु पंपलेट तैयार कर सभी गुरुद्वारों को वितरित किए गए। उक्त संदिग्ध व्यक्तियो की शिनाख्त हेतु प्रयास किये गये तो पता चला कि संदिग्ध व्यक्तियो मे सिख समुदाय का 01 व्यक्ति कुलवन्त सिंह उर्फ राजू पुत्र बलवन्त सिंह निवासी फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड है, जो कई राज्यो मे मंदिर व गुरुद्वारों में चोरी करने वाले गैंग का सक्रिय गैंग लीडर हैं। उक्त गैंग द्वारा पूर्व में भी थाना राजपुर देहरादून स्थित साईं मंदिर में लाखों की चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर व अन्य प्रांतों हरियाणा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा में भी मन्दिरो व गुरूद्वारो मे चोरी की घटना की गई है। अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर है जो दिन में गुरुद्वारे/मंदिरों की रैकी करता है व रात्रि मे चोरी की घटना को अंजाम देता है। अभियुक्तो की तलाश हेतु उसके निवास स्थान पर फतेहगंज गदरपुर पर दबिश दी गई, परंतु अभियुक्त उक्त स्थानों पर निवास नहीं करता है। जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त ऊधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 15 मुकदमे विभिन्न थानो/राज्यो में पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थानीय मुखबिरो से सहयोग प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के अनुसार घटना मे शामिल दोनो अभियुक्तों कुलवन्त सिहं पुत्र बलवन्त सिहं निवासी ग्राम फतेहगंज थाना गदरपुर जिला उधमसिहं नगर उम्र 34 वर्ष व अवतार सिहं पुत्र सरजीत सिहं निवासी 205 निहाल बिहार मंगल बाजार नयी दिल्ली उम्र 45 वर्ष को लालतप्पड़ गुरूद्वारे के निकट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 18/19 दिसम्बर-2022 की रात्रि को खैरी द्वितीय मारखम ग्राण्ट स्थित श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी गुरुद्वारे से चोरी किए गए चांदी के छत्र व नगदी बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त आला नकब व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी अभियुक्तों के कब्जे से बरामद की गई। अभियुक्त कुलवन्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू भी गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध मे आर्म्स एक्ट का 01 अभियोग अलग से पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी में स्मैक तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

डोईवाला पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया की अभियुक्त-गणों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना कुलवन्त सिंह उर्फ राजू है। दूसरा अभियुक्त अवतार सिंह इस गैंग का नया सदस्य है। मन्दिर/गुरुद्वारा पर दिन के समय जाकर रैकी करते हुए परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर रात्रि मे घटना को कारित करके अपने वाहन से निकल जाते है तथा अपने-अपने फोन स्वीच ऑफ कर लेते है, जिसका इस्तेमाल वह दुबारा नही करते है। गैंग के विरूद्ध पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मन्दिर व गुरूद्वारो में चोरी करने तथाएटीएम तोडकर कैश लूटने के तमाम अभियोग पंजीकृत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440