मंत्री की शिकायत पर हो रही अधिकारी के खिलाफ जांच: मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच देहरादून। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ जांच की जा रही है। शासकीय प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक यह आरोप पूरी तरह से बेबुुनियाद है कि महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्य भी जांच के दायरे में हैं। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि मंत्री ने मामले की शिकायत की है तो जांच भी मंत्री की ओर से की गई शिकायत पर ही हो रही है। रेखा आर्य ने कुछ दिन पहले ही विभागीय अधिकारी के खिलाफ पुलिस को पत्र जारी कर कहा था कि अधिकारी तीन दिन से लापता हैं, उनको खोजा जाए। राज्यमंत्री ने पत्र में अधिकारी के अपहरण होने या उनके भूमिगत होने तक की आशंका जताई थी। इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद मंत्री अफसरों के बीच संबंधों को लेकर बवाल उठ खड़ा हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440