नियमों का उल्लंघन करने पर 56 व्यक्तियों के चालान, 2 वाहन सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डोईवाला पुलिस ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत मास्क ना पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 56 व्यक्तियों के चालान कर 11200 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया तथा अवैध खनन में 02 वाहन को सीज किये गये एवं पुलिस अधिनियम के तहत एक चालान किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देश पर जनपद में मास्क ना पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का उलंघन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, बाज़ार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से लगे ठेली एवं दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र में उपरोक्त आदेश-निर्देशों के पालन हेतु विशेष चौकिंग अभियान गतिमान है। उक्त क्रम मे आज प्रभारी थाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक डोईवाला के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौक डोईवाला, जौली ग्रांट क्षेत्र, हरा वाला, मियावाला तिराहा, भानियावाला तिराहा, चौकी लालतप्पड़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलवाया गया। विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 56 चालान से संयोजन शुल्क 11200 रुपए व अवैध खनन में 02 वाहन को सीज किया गया एवं पुलिस अधिनियम के तहत एक चालान से 500 संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440