अशुभ होता है आईब्रो का आपस में जुड़ा होना? आइए जानते हैं इनके बारे में

खबर शेयर करें


समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि किसी व्यक्ति के चेहरे, आंखें, होंठ और आईब्रो को देखकर उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। हर व्यक्ति की आईब्रो उसके चेहरे के अनुरूप और दूसरे व्यक्तियों से बिल्कुल अलग होती है। समुद्र शास्त्र कहता है कि आईब्रो को देखकर व्यक्ति के आने वाले भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हमें आईब्रो से जुड़ी रोचक बातें बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा आइए जानते हैं।

आपस में जुड़ी आईब्रो
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आइब्रो गहरी और आपस में जुड़ी हुई होती हैं, ऐसे लोग महत्वाकांक्षी और अपने काम के प्रति बहुत कर्मठ होते हैं। ऐसे व्यक्ति वक्त के अनुसार कुछ ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिनकी इनसे अपेक्षा नहीं की जा सकती। जुड़ी हुई आइब्रो वाले लोग मेहनती और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले होते हैं।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

स्त्रियों की नहीं होना चाहिए जुड़ी हुई आईब्रो
समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि जुड़ी हुई आइब्रो पुरुषों की तो शुभ हो सकती है लेकिन महिलाओं की आइब्रो आपस में जुड़ी होना अच्छी बात नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि जुड़ी हुई आइब्रो वाली महिलाएं वाद-विवाद करने वाली और झगड़ालू प्रवृत्ति की होती हैं। ऐसी महिलाओं का पारिवारिक जीवन सुखमय नहीं होता।

झुकी हुई आइब्रो
समुद्र शास्त्र के अनुसार झुकी हुई आइब्रो वाले व्यक्ति सामान्य बुद्धि वाले और सामान्य जीवन जीने वाले होते हैं. ऐसे व्यक्तियों की कोई ज्यादा महत्वाकांक्षा नहीं होती। इनका जीवन अपने परिवार के भरण-पोषण में निकलता है यह लोग काफी संतोषी होते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

सघन गहरी आईब्रो
सघन गहरी आइब्रो नाक के पास से पतली हो जाती है. समुद्र शास्त्र के अनुसार इस तरह की आइब्रो शुभ होती है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की आइब्रो वाला व्यक्ति कूटनीतिज्ञ हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में उच्च पद को प्राप्त करता है और लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे लोगों का रहन सहन भी राजशाही होता है।

मध्य भाग से नीचे वाली आईब्रो
जिन लोगों की आइब्रो आसपास से थोड़ी उठी हुई पूर्व मध्य भाग से नीचे की ओर होती है, ऐसे लोग सौंदर्य प्रेमी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों को कलात्मक चीजें बहुत पसंद होती हैं। यह व्यक्ति घूमना फिरना और अपना मनचाहा काम करना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे लोग विश्वासपात्र नहीं होते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440