-पुलिस ने की गाड़ी सीज, बेवजह घूमने वालों की धरपकड़
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लागू कर्फ्यू व लॉक डाउन का नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने जहां विद्युत विभाग का फर्जी पास लगी कार को सीज कर दिया। वहीं कई दुपहिया वाहनों के चालान किए। इस कार्यवाही से बिना वजह वाहन लेकर घूमने वालों में हड़कंप मचा रहा।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉक डाउन के बीच नगर के बनभूलपुरा क्षेत्र में संक्रमण के मामले सामने आने पर यहां विशेष चौकसी बरतनी शुरू की गई। इस बीच क्षेत्र के लाइन नंबर आठ में कोरोना वॉरीयर्स टीम के साथ अभद्रता के बाद 13 अप्रैल से यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। जिसके चलते क्षेत्र सुरक्षाबलों के कड़े पहरे में है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस क्षेत्र को जोड़ने वाली समस्त सीमाएं सील हैं। क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। हालांकि कर्फ्यू के बीच जरूरत का सामान खरीदने के लिए तीन घंटे की ढ़ील भी दी जा रही है। लेकिन इस क्षेत्र में आने व जाने पर पूर्णतया प्रतिबंघ्ध लगा हुआ है। जरूरी सेवा से जुड़े वाहनों को ही क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस बीच अब वाहनों में फर्जी पास लगाकर घूमने के मामले भी सामने आने लगे हैं। लॉक डाउन के बीच बनभूलपुरा थाना पुलिस ने विद्युत विभाग का पास लगाकर जा रही कार संख्या यूके 04एबी-6262 को रोक लिया। जांच पड़ताल में चालक अफसर अली पुत्र सखावत अली के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नैनीताल का फर्जी पास होना पाया गया। इस पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। जबकि चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके अलावा पुलिस ने कर्फ्यू व लॉक डाउन के उल्लंघन पर दो दर्जन से अधिक से दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटा। इनमें से अधिकांश बिना वजह घूमने वाले थे। इन्हें पुलिस ने सख्त हिदायत देकर वापस भेज दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


