जय गुरू ज्वैलर्स की स्वामिनी से लाखों की रंगदारी की मांग, ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ज्वैलर्स स्वामिनी से लाखों की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रकम न देने पर उसे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी मिली है। दहशतजदा सर्राफ ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पालम सिटी में रहने वाली रीता खंडेलवाल की नैनीताल रोड में जय गुरू ज्वैलर्स नाम से प्रतिष्ठान है। रीता ने मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। उनका कहना है कि बीते दिवस उनके मोबाइल पर एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दल्लू बताया और उनसे पचास लाख रूपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे सर्राफ दहशत में आ गई और वह पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उस नंबर की छानबीन की जा रही है, जिससे सर्राफ को रंगदारी भरा फोन किया गया था। पुलिस का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440