जल संस्थान कर्मचारियों ने बनाया संयुक्त मोर्चा, किया मांगों को लेकर संघर्ष करने का एलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जल संस्थान के कार्मिकों की ओर से नए संगठन का गठन किया गया। इसमें विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों को शामिल किया है।

पित्थूवाला स्थित जल संस्थान कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें सभी ने कर्मचारी हितों को देखते हुए जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा बनाने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश बिंजोला को मुख्य संयोजक और चंद्र बल्लभ गैरोला को मोर्चा का सलाहकार निर्वाचित किया गया। इसके अलावा संयोजक मंडल में प्रेम किशोर कुकरेती, श्याम सिंह नेगी, शीशुपाल सिंह रावत, भुवन चंद्र, कुमार जोशी, विजय कुमार शाह, प्रवीण गुसाईं, मोहन ममगाईं, ओमप्रकाश कनौजिया, संदीप मल्होत्रा, राम चंद्र सेमवाल, धन सिंह नेगी, रमेश चंद्र शर्मा, लाल सिंह रौतेला, धूम सिंह सोलंकी, धन सिंह चौहान, कोमल सिंह बिष्ट, शशि ममगाईं, संजय कुमार, धन सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार दुधानी, हेमंत भट्ट, केडी भट्ट और मनोज सक्सेना को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -   कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आसानी से हल्दी के धब्बे हटाने में कारगर हैं

बैठक में निर्वाचित पदाधिकारियों ने जल संस्थान के राजकीयकरण, कर्मचारियों को आयुष्मान सेवा का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष करने का एलान किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440