विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का संदेश, ‘साथी’ निकालेगा जन-जागरण रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ा गैर-राजनीतिक संगठन ‘साथी’ 31 मई 2026 को तंबाकू एवं निकोटीन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रैली आयोजित करेगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करना है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जागरूकता रैली सायं 5 बजे बुद्ध पार्क तिकोनिया से प्रारंभ होकर कालाढूंगी चौराहे तक निकाली जाएगी। रैली के दौरान प्रतिभागी लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों तथा इसके सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें -   तीन महीने पहले ही सजी थी हाथों में मेहंदी, आज अर्थी उठी… रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मातम

साथी संगठन का कहना है कि तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसके अतिरिक्त तंबाकू उत्पादों के उपयोग और उत्पादन से पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। संगठन ने बताया कि निष्क्रिय धूम्रपान भी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है, जिससे धूम्रपान न करने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत संगठन विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू उद्योग के भ्रामक प्रचार-प्रसार से सतर्क रहने का संदेश देगा। साथ ही नागरिकों से सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी सहित अन्य तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने और नई पीढ़ी को निकोटीन की लत से बचाने की अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

संगठन ने तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। “आइए तंबाकू को ना कहें और स्वस्थ जीवन को हां कहें” संदेश के साथ संगठन ने अधिक से अधिक लोगों से रैली में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

बैठक में संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया, संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, संरक्षक एन.बी. गुणवंत, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह खोलिया, विजय तिवारी तथा जीवन चन्द्र पंतोडा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440