जश्ने ईद मिलादुलनबी अकीदत व सादगी के साथ मनाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जश्ने ईद मिलादुलनबी शुक्रवार को अकीदत, सादगी और एतराम के साथ मनाया गया। इस वर्ष कोरोना संक्रमणकाल के चलते जुलूस की अनुमति नहीं मिली। जिसके चलते लोगों ने सादगी से जश्ने ईद मिलादुलनबी मनाई। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। कोरोना संक्रमणकाल के चलते इस वर्ष प्रशासन ने जश्ने ईद मिलादुलनबी का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके चलते शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जश्ने ईद मिलादुलनबी का पर्व अलग अंदाज में मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे के गले मिले और जश्ने ईद मिलादुलनबी की बधाईयां दी। जश्ने ईद मिलादुलनबी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सादगी के साथ जश्ने ईद मिलादुलनबी का पर्व मनाते हुए मोहम्मद साहब को याद किया। इस दौरान मुल्क में अमन, भाईचारा बने रहने और कोरोना वायरस के संक्रमण खत्म होने की दुआ की गई। इधर जश्ने ईद मिलादुलनबी पर कोई भी जुलूस न निकले, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी प्रातः से ही बनभूलपुरा क्षेत्र में नजरें बनाये रहे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस का खुफिया तंत्र भी अलर्ट रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440