53 देशी शराब के पव्वे के साथ जितेन्द्र गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महंगे दामों पर रात्रि के समय शराब बेचने के लिये ले जा रहे युवक को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान स्कूटी संख्या यूके 04के-9338 के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की गति बढ़ा दी। शक होने पर जब स्कूटी रोकी गई तो उसमें से 53 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर जितेन्द्र जैन पुत्र सन्तोष कुमार जैन निवासी वसुन्धरा कॉलोनी, धानमिल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह उक्त शराब ठेकों से खरीद कर लाया है और उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने की योजना थी। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को एनडीपीएस व आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440