बस सवार महिला के बैग से जेवरात व मोबाइल फोन पार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला के बैग से चोरों ने जेवरात व मोबाइल फोन उड़ा लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

तिवारी मोहल्ला काठगोदाम निवासी चन्द्रमोहन गंगोला पुत्र स्व. गंगा सिंह गंगोला ने बताया कि वह बीती 30 जून को अपनी मामी राधा दरम्वाल के साथ रामगढ़ जाने के लिए हल्द्वानी से बस में सवार हुआ। जब रास्ते में उसने मामी के बैग की चेन खुली देखी तो भौंचक्का रह गया। बैग के अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व अन्य कागजात रखे हुए थे। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440