ज्योति रौतेला को बनाया उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस का अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्योति रौतेला दी है। ज्योति वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव थी। आपको बता दें कि सरिता आर्य के भाजपा में जाने से यह पद रिक्त चल रहा था। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

Ad Ad

सूत्रों की माने तो ज्योति इस बार भी लैंसडाउन सीट से कांग्रेस से दावेदार थी और कुछ दिनों पूर्व भाजपा छोड़ डॉ हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था जिससे ज्योति रौतेला की टिकट की उम्मीदें काफी कम हो गई थी। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें -   09 जुलाई 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों में ज्योति के साथ चार महिला कांग्रेस नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दून की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी। भागीरथी बिष्ट और अल्का पाल को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440