आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज 13 सितम्बर 2026, रविवार है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 7.09 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। आज हस्त नक्षत्र का संयोग है। आज सामवेदियों का उपाकर्म एवं हरताली पर्व मनाया जाएगा। उपाकर्म, ऋषि तर्पण, जनेऊ एवं रक्षा धारण का शुभ समय प्रातः 7.10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया प्रातः 7रू09 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया
वारः रविवार
नक्षत्रः हस्त
सूर्याेदयः प्रातः 6.01 बजे
सूर्यास्तः सायं 6.18 बजे
राहुकालः सायं 4.30 बजे से 6.00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तरू प्रातः 11.55 बजे से दोपहर 12.43 बजे तक
विशेषः सामवेदियों का उपाकर्म एवं हरताली पर्व
उपाकर्म का समयः प्रातः 7.10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक

सभी 12 राशियों का राशिफल
मेष
धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

यह भी पढ़ें -   जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
मित्र वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।

सिंह
कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी में संयम रखें।

कन्या
रुका हुआ धन मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं। रोजगार संबंधी चिंता रह सकती है, इसलिए व्यर्थ मानसिक तनाव न लें।

तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।

यह भी पढ़ें -   सरकारी आश्वासनों से टूटा सब्र, ग्रामीणों ने खुद उठाए गेती-फावड़े और शुरू कर दी सड़क निर्माण की राह

♏ वृश्चिक
संकल्पित कार्यों की सिद्धि हो सकती है। धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा तथा मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♑ मकर
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से तनाव से बचें।

कुम्भ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।

मीन
अचानक यात्रा संभव है और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440