कालाढूंगी पुलिस ने 02 तस्करों को 66 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत कालाढूंगी थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान पर थी इसी दौरान टीम द्वारा यूके04एडी2978 सुपर स्पलेंडर को चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस को 33 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुए। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम कपिल कुमटिया पुत्र जगत सिंह कुमटिया निवासी ग्राम पूरनपुर चकलुवा बताया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने चेकिंग के ही दौरान लाखन सिंह सैनी, पुत्र स्व0 नंदन सिंह निवासी ग्राम रामपुर चकलुवा को भी 33 पाउच अवैध कच्ची शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामले दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया साथ ही शराब तस्करी में परिवहन बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कानि0 स्वरूप सिंह, निर्मल सिंह, देशराज सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   भूतड़ी अमावस्या 2026: क्यों कहा जाता है चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या? जानिए महत्व और तिथि

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440